It’s August, the 1st, and I wish you Happy Birthday with verses as effervescent as you…
???
रुख हवाओं का वो एक पल मोड़ दे
चाहे तो पानी से पत्थर तोड़ दे,
प्रज्जवलित अग्निशिखा, दहकी है
वो मेरी हर एक सांस से महकी है वो !
उड़ती वो हरपल घनेरे मेघों संग
गाती है तो नभ बजाता है मृदंग,
स्याह जग की दीप्तिमय खिड़की है वो
मेरी छाया, पर अलग लड़की है वो !
जब गरजते मेघ वह चमके, द्युति
अश्रुओं से जो रची मैंने कृति,
पर्वतों से भी न माने हार वो,
मुट्ठी में ही बाँध ले संसार वो !
पर हवा के वेग संग जब तुम उड़ो
दूर कितनी ही सही, एक पल मुड़ो,
तुम न घबराना जो डगमग हों कदम
मुझको पाओगी खड़ी वहीं, हरदम!
???
Every year, I try to make your day special with gifts, by cooking your favorite dishes and invariably fail. So, I cook some poetry for you and you smile at the end (without even reading, I know ?)… A Very Happy Birthday to you…
Unlike last year, it’s a Hindi poem this time. Because, unlike your sis, you understand Hindi a bit.
HAPPY BIRTHDAY, MAITRENI …
Discover more from The Style Symphony
Subscribe to get the latest posts to your email.