रूठा है चाँद, आज क्यों ना उसको मनाएँ
काफ़ी नहीं तारे, चलो एक दीया जलाएँ
‘मेहमां हो घड़ी भर के, ऐ घनघोर अंधेरों’
सबक ये अमावस को क्यों ना आज सिखाएँ
देसी है दीवाली, मगर परदेसी रौशनी
मिट्टी के दीयों की क्यों ना कतार सजाएँ
धुआँ-धुआँ सा उठ रहा, सांसें हैं तंगहाल
बारूद से अच्छा है कि हम दिल ही जलाएँ
बस शोर, दिखावे में जो मसरूफ़ हैं, उनको
‘ख़ुशियाँ खरीद कर नहीं आतीं’, ये बताएँ
रूठा है चाँद, फिर से क्यों ना उसको मनाएँ
फिर से चलो, मिट्टी का वही दीया जलाएँ |
*****
Wishing you all a very happy and prosperous Diwali. Let the earthen lamps diminish the demons of darkness and fill the air with their rustic aroma…..
.
Chalo, us roothe Chand ko mana laayein…?
?? Happy Diwali, Symphonites! ??
Discover more from The Style Symphony
Subscribe to get the latest posts to your email.
Beautiful poetry, word coining is awesome s usual, specially loved the third stanza.
Thank you so much, Jyotirmoy! Glad you liked!